श्रीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि थराली विधानसभा उपचुनाव भाजपा रिकार्ड तोड़ मतों से जीतेगी। रावत ने कहा कि यदि हाईकमान का निर्देश हुआ, तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा थराली विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर थराली में पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चार साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री तो क्या एक भी मंत्री पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में गढ़वाल लोक सभा सीट से टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें टिकट देगा, तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगे। पत्रकार वार्ता में गिरीश पैन्यूली, अनूप बहुगुणा, दिनेश असवाल, विकास कुकरेती, अनूप बहुगुणा, कुशलानाथ आदि मौजूद रहे।