श्रीनगर। कश्मीर में पाक गोलाबारी में ग्रामीणों की मौत पर आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।
बुधवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष भान सिंह नेगी व प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी के नेतृत्व में गोला पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन कर कश्मीर में गोलाबारी कर रहा है। जिससे कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। मासूम बच्चे भी पाकिस्तान गोलाबारी का शिकार हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल होने से शहीद हुए सैनिक दीपक नैनावल को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शनकारियों में आशीष रावत, मनीष डालिया, शैलेष मलासी, अंकुर रावत, प्रज्ञा, नाहेद रहवर, हर्षिता यादव, कल्पना मिश्रा, तनुजा व काजल आदि शामिल थे।