फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमोटिया गांव पहुंच मंत्री यशपाल आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली/देवाल। थराली विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव बमोटिया में जब केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पहुंचे तो यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोग खुशी से झूम उठे क्योंकि बमोटिया में पहली बार कोई मंत्री पहुंचा था।
विज्ञापन

बमोटिया गांव अनुसूचित बाहुल्य गांव है। यहां 1500 से अधिक आबादी और 500 से अधिक मतदाता हैं। भाजपा की नजर इन मतदाताओं पर भी है। ऐसे में उपचुनाव के चुनाव प्रचार में भाजपा नेता यशपाल आर्य दो किमी पैदल चलकर बमोटिया गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि सात दशक तक यहां कोई नेता नहीं पहुंचा है। यहां तक चुनाव प्रचार के लिए भी यहां नेताओं ने रुख नहीं किया। यहां आयोजित नुक्कड़ सभा में यशपाल आर्य ने कहा कि गांव चारों ओर से घने जंगलों से घिरा है। लिहाजा आज तक गांव में सड़क, पानी और बिजली की लाइनों का काम नहीं हो पाया। आर्य ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि सात दशक तक अनुसूचित जाति बाहुल्य के वोटों पर राज करने वाली कांग्रेस विकास करना तो दूर सुख-दुख भी नहीं पूछ पाई। इस दौरान यशपाल आर्य ने ग्रामीणों को विकास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी मुुन्नी देवी शाह के लिए वोट करने की अपील की। इस दौरान यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी, बलवंत भौर्याल, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और उपाध्यक्ष सुरेश कोहली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें