फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट-COORDINATION

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोविंदघाट (चमोली)। हेमकुंड साहिब के कपाट आज (शुक्रवार) सुबह नौ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को गोविंदघाट में श्रद्धालुओं के ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा का श्रीगणेश हो गया। गोविंदघाट में सुबह सवा आठ बजे पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 803 तीर्थयात्री शामिल हैं, जो दोपहर दो बजे घांघरिया पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

गोविंदघाट में सुखमणी पाठ के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पहले जत्थे को घांघरिया के लिए रवाना किया। गोविंदघाट में तीर्थयात्रियों की दिनभर चहल-पहल बनी रही। दिनभर में करीब 4500 तीर्थयात्री घांघरिया पहुंच गए हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे में सुबह छह बजे से ही सबद कीर्तन शुरू हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें