फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। बुधवार को दोपहर बाद आए आंधी से चमोली जिले में कई जगह जहां बिजली गुल हो गई वहीं कई जगह आवाजाही ठप हो गई।
गोपेश्वर में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के समीप एक पेड़ टूटकर चमोली-मंडल-ऊखीमठ सड़क पर गिर पड़ा, जिससे यहां करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। पेड़ टूटने से नगर के कुंड कालोनी और मुर्गी फार्म मोहल्ले की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सड़क पर वाहनों की बंद हो गई। शाम पांच बजे फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु की जा सकी।
वहीं बुधवार शाम करीब पौने छह बजे बदरीनाथ हाइवे के पास सीएमपी बैंड एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग आधे घंटे तक बंद रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पेड़ कटवाया और मार्ग खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में आंधी से 66 केवी की लाइन पर फॉल्ट आने से कर्णप्रयाग सहित पिंडर घाटी की बिजली गुल हो गई। वहीं नगर पालिका परिसर के पास एंड के जंगलों से एक भीमकाय पेड़ टूटकर आ गिरा। हालांकि पेड़ से नुकसान नहीं हुआ। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता डीएस रावत ने बताया कि 66 केवी की लाइन पर फॉल्ट आने की सूचना है। लाइन दुरुस्त करने के लिए टीमें रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें