फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली उपचुनाव 25 साल बनाम 5 साल: प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने कहा कि थराली में उपचुनाव 25 साल बनाम 5 साल के विकास पर लड़ा जा रहा है। थराली में 25 सालों तक भाजपा के विधायक रहे, लेकिन भाजपा ने यहां योजनाओं का एक भी पत्थर नहीं लगाया। वहीं कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में डा. जीतराम महज 5 साल विधायक रहे, जिनके कार्यकाल में थराली में तीन तहसीलें, पॉलिटेक्निक, कड़ाकोट पट्टी, श्रीगुरु पट्टी, देवाल और थराली के दुर्गम सौ से अधिक गांवों को सड़क से जोड़ा गया है।
थराली विधानसभा प्रचार के लिए जाते हुए पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह यहां कुछ देर रुके। इस दौरान यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रीतम सिंह ने महंगाई पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए रसोई गैस, तेल को महंगाई का मुद्दा बनाया, लेकिन आज 5 सालों में महंगाई दोगुनी कर दी। आधार कार्ड, जीएसटी और एफडीआई का विरोध करने वाले सीएम ने पीएम बनते ही योजनाएं लागू कर दीं। मिट्टी का तेल गरीबों को नहीं मिल रहा है, लेकिन भाजपा सरकार गांव-गांव शराब पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा थराली विधानसभा में मतदाताओं को ब्लैकमेल कर रही है। भाजपा के नेता और मंत्री गांवों में मतदाताओं को भाजपा की हार होने पर विकास रोकने की बात कह रहे हैं। भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं होने के चलते केवल मतदाताओं को ब्लैकमेल करने का काम कर रही है। इस दौरान भगवानपुर की विधायक ममता राकेश, रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र शाह और हरिकृष्ण भट्ट सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव के हिसाब से तय होगी टीम
कर्णप्रयाग। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की बात पर प्रीतम ने कहा कि संगठन का पुनर्गठन निकाय चुनावों पर निर्भर करता है। प्रीतम ने कहा कि सरकार चुनाव को तय समय पर नहीं कराना चाह रही है। यदि न्यायालय के आदेश पर चुनाव जून माह में हुए तो संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा निकाय चुनावों के बाद और यदि सितंबर के बाद हुए तो संभवत जून में सभी संगठनों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें