फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर नहीं उठा पाया नेताओं का भार, इमरजेंसी लेंडिंग-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। थराली उपचुनाव प्रचार के लिए जा रहे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर ने बुधवार सुबह गौचर हवाई पट्टी पर इमरजेंसी लैंडिंग की। भाजपा नेता थराली उपचुनाव प्रचार के लिए देहरादून से खेता (देवाल) जा रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य थराली विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिए बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर से देहरादून से देवाल के खेता जा रहे थे, लेकिन भार अधिक होने से करीब 10.50 बजे हेलीकॉप्टर को गौचर हवाई पट्टी पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद मंत्री सतपाल महाराज और यशपाल आर्य खेता के लिए रवाना हुए जबकि प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को हवाई पट्टी पर ही रुकना पड़ा। करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर दोबारा गौचर हवाई पट्टी पहुंचा, तब जाकर श्याम जाजू और अजय भट्ट खेता के लिए रवाना हो सके। गौचर के राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश ओलिया ने बताया कि गौचर में इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना है, लेकिन प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही गौचर में लैंडिंग की परमीशन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें