श्रीनगर (ब्यूरो)। एनएसयूआई ने योगा डिप्लोमा (पीजी) धारक छात्रों को पीजी द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिए जाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री मांगपत्र कुलसचिव को सौंपा। बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बिड़ला परिसर विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी के नेतृत्व में कुलसचिव डा. एके झा से वार्ता की। अरुण नेगी ने कहा कि योगा पीजी डिप्लोमा के छात्रों को पीजी द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जाए। एनसीसी के छात्रों को एनसीसी टी शर्ट प्रदान की जाए।