किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के एसजीआरआर कण्वघाटी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वंयसेवियों ने शिव मंदिर और नहरों की सफाई करते हुए पॉलिथीन उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया। इस अवसर पर ध्यान और योग के गुर भी सीखे।
सोमवार को एसजीआरआर कण्वघाटी के स्वयंसेवियों ने विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रात: स्वयंसेवियों को परमधाम के गढ़वाल प्रभारी अतुल ने ध्यान और योग के गुरों को प्रशिक्षण दिया। तत्पश्चात लछमपुर स्थित शिव मंदिर और आस पास की झाड़ियों की साफ-सफाई की। उन्होंने नहरों में पड़े पॉलीथिन और कूड़े को इकट्ठा कर नष्ट किया। सांय कालीन बौद्धिक सत्र में उद्यान विशेषज्ञ गोपी चंद्र विदुड़ी ने बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और साथ ही पौधों की पहचान कैसे करनी है, इसकी जानकारी दी। स्वंयसेवियों ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु दिवेदी, विमला कोटनाला, मिनाक्षी बड़थ्वाल, राकेश कंडारी, किरण गौड़, गौरव गौड़, पूनम बहुखंडी, दीपक गौड़ मौजूद रहे।