फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली की किलेबंदी करने उतरी टीम त्रिवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी
विज्ञापन

थराली।

विधानसभा में उपुचनाव का काउंटडाउन शुरू होते ही विधानसभा की किलेबंदी करने के लिए टीम त्रिवेंद्र मैदान में उतर गई है। पहले से ही यहां डेेरा डाले हुए राज्य मंत्री धन सिंह रावत और छह विधायकों के बाद मंगलवार को भाजपा के तेज तर्रार विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मसूरी के विधायक गणेश जोशी, घनसाली के शक्तिलाल शाह और यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने मोर्चा संभाला। यही नहीं सीएम ने कर्णप्रयाग की सीमा से लगे कड़ाकोट पट्टी के परखाल, कुमाऊं से लगे लोल्टी और विधानसभा के दूरस्थ पट्टी सोल पट्टी के डुंग्री में जनसभाएं करते हुए उपचुनाव को खुद की प्रतिष्ठा से जोड़ दिया। सीएम ने कहा कि यहां मुन्नी देवी नहीं बल्कि वो खुद (सीएम) चुनाव लड़ रहे हैं।
28 मई को विधानसभा में होने वाले चुनाव प्रचार के पहले चरण में भाजपा संगठन ने थराली को केंद्रित किया। उत्तरीकड़ाकोट में जहां 18 से अधिक बूथ हैं वहीं थराली के आसपास 22 से अधिक पोलिंग बूथ प्रभावित होते हैं। यही नहीं सोल पट्टी में लोगों की नाराजगी को दूर करने के लिए सीएम ने जनसभा की। सोल पट्टी में 11 से अधिक पोलिंग बूथ हैं। इन सभाओं में जहां मुन्ना सिंह चौहान भाषणों के साथ कांग्रेस पर हमलावर दिखे वहीं ऋतु भूषण खंडूड़ी को क्षेत्र में अपने पिता गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी की छवि को भुनाने की रणनीति के तहत उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
विकास बनाम जुमलों का चुनाव
थराली। भाजपा की जनसभाओं पर पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि यहां विकास बनाम जुमलों के बीच चुनाव लड़ा जा रहा है। राजेंद्र भंडारी थराली विधानसभा में एक माह से लगातार प्रचार में जुटे हैं। भंडारी ने कहा कि सरकार के नेताओं के पास विकास योजनाएं बताने के लिए कुछ नहीं हैं। लिहाजा कई आरोप लगाकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें