फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक थमे रहे यात्रा वाहनों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। झड़कुला से सेलंग तक बदरीनाथ हाईवे बेहद संकरा होने और पेट्रोल पंप पर वाहनों के खड़े होने से जाम लग गया। मंगलवार को करीब दो घंटे तक यहां यात्रा वाहनों के पहिए थमे रहे, जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

झड़कुला में हाईवे के समीप पेट्रोल पंप पर वाहनों के रुकने से शाम पांच बजे जाम लग गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने शाम सात बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें