पीपलकोटी। बंड विकास संगठन ने प्रशासन से बंड क्षेत्र को जल विद्युत परियोजना प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई। निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर 24 मई को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से भेंट वार्ता करेगा।
सेमलडाला मैदान में हुई बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने कहा कि टीएचडीसी को पीपलकोटी क्षेत्र में इंटर स्तर तक का एक मॉडल विद्यालय खोलना है। इसके लिए सेमलडाला मैदान में पिटकुल की भूमि को टीएचडीसी के लिए हस्तांतरित करने की मांग जिला प्रशासन से की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने बंड क्षेत्र में आईटीआई का संचालन इंटर कॉलेज के पुराने भवन पर करने की मांग भी की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, विहारी लाल बंडवाल, रमेश बंडवाल, गजेंद्र राणा, सुनील कोठियाल, हरीश पुरोहित, किशन पुंडीर, प्रकाश नेगी, विनोद लाल, बृजलाल, लोकानंद, विजय लाल, हरेंद्र पंवार, देवेंद्र नेगी और हरीश नेगी आदि मौजूद थे।