फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा इतिहास, वर्तमान व भविष्य है गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/देवप्रयाग। गंगा हमारा इतिहास, वर्तमान और भविष्य है। इसी संदेश को लेकर मंगलवार को विवि के छात्र, शिक्षक, अधिकारी और स्थानीय लोगों ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गढ़वाल विवि के नमामि गंगे प्रकोष्ठ उमंग की ओर से रन फार क्लीन गंगा का आयोजन किया गया, जिसके तहत छात्र, शिक्षक, अधिकारी गोला पार्क से एनआईटी गेट होते हुए वापस विवि प्रशासनिक भवन मैदान तक दौड़े। रन फार रीवर का शुभारंभ कुलपति प्रो. सीएस बागड़ी, डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रन फार क्लीन रीवर में करीब 800 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विवि के प्रशासनिक भवन मैदान में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. एससी बागड़ी ने कहा कि हमारी पहचान गंगा से है। इसलिए हमें अपनी पहचान बनाए रखने के लिए गंगा की पहचान बचाए रखनी होगी। प्रसिद्ध लघु फिल्म निर्माता निर्देशक नवीन चंद्र डंडरियाल ने कहा कि गंगा स्वच्छता के लिए सभी को सहयोग करना होगा। गंगा की स्वच्छता सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत, गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र, प्रो. पीएस राणा, प्रो. ओपी गुसाई सहित विवि के विभिन्न अधिकारी, शिक्षक, शहर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र व शिक्षक मौजूद थे। देवप्रयाग में भी रन फार रीवर का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, जीआईसी देवप्रयाग के एनएसएस स्वयंसेवयिों व संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने भागीदारी की। स्वच्छ गंगा का संदेश देते स्वयंसेवियों ने गंगा संगम से भगवान राम की तपस्थली रामकुंड तक तीन किमी की दौड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें