फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू को दें विदेशी नागरिकों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई।
स्थानीय अभिसूचना इकाई और पुलिस की ओर से सगंध पौध केंद्र में सिडकुल से जुड़े व्यवसायियों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसएसपी निवेदिता कुकरेती और सिडकुल के महाप्रबंधक झरना कमठान ने कंपनी प्रबंधकों की समस्याएं सुनीं। एसएसपी ने कहा क्षेत्र में कई ऐसी कंपनियां हैं जो विदेशी नागरिकों को टूरिस्ट वीजा की आड़ में व्यवसायी गतिविधियों को संचालित करने देती हैं, यह नियम विरुद्ध है। ऐसी कंपनियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आने वाले विदेशी नागरिकों की जानकारी तत्काल एलआईयू को उपलब्ध कराई जाए। क्षेत्र में कई निजी सुरक्षा एजेंसियों के भी अवैध रूप से संचालित होने की सूचना मिली है। जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने कंपनी प्रबंधकों को औद्योगिक इकाइयों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कंपनियों में महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, बाल मजदूरी नहीं कराई जाए। क्षेत्र में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनमें पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि संस्थान में कार्यरत स्थाई और अस्थाई कर्मियों का सत्यापन उत्तराखंड पुलिस एप में कराया जाए। उन्होंने रात में घर जाने वाले कर्मियों को रेडियम युक्त ड्रेस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधकों और मालिकों ने एसएसपी से रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही मुख्य बाजार में लगने वाली पैठ को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। संचालन एलआईयू के कॉस्टेबल शादाब अहमद ने किया। इस मौके पर एसडीएम जितेंद्र कुमार, सगंध पौध केंद्र के निदेशक नृपेंद्र चौहान, उत्तराखंड इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश शर्मा, ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के संरक्षक आरके जैन, लतीफ चौधरी, एलआईयू के इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, अरविंद डंगवाल, थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश राठौर, सरदार गुरचरण सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सुधीर जैन, आरके शर्मा, जितेंद्र कुमार, अनिल सिंह, अत्यंत वालिया, दानिश खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें