गोपेश्वर। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोमवार को चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 40 बैग प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।
कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों ने चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग व तुंगनाथ मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाया। एकत्रित किए गए प्लास्टिक को नगर पालिका चमोली को निस्तारण के लिए दिया गया। टीएचडीसी के अधिकारियों ने व्यापारियों, तीर्थयात्रियों और सैलानियों से पर्यटन स्थलों की पवित्रता को बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर कंपनी के उप महाप्रबंधक बीके सिंह, आरडी भट्ट, एससी भट्ट, विमल दुर्गापाल, अनामिका बुडाकोटी, राजीव नेगी, सरोज कुमार और विकास चंद्र आदि मौजूद थे।