फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की 4 हजार 4 सौ सीटों के लिए 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की बीएड की 4400 सीटों के लिए 12 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। जबकि एमएड की 50 सीटों के लिए 187 आवेदन आए हैं। एमएड प्रवेश परीक्षा सात जून व बीएड प्रवेश परीक्षा एक जुलाई को नियत की गई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन बीएड व एमएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रुड़की, देहरादून, कोटद्वार, कर्णप्रयाग सहित विवि के तीनों परिसरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। विवि ने 17 संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए पत्र भी भेज दिए हैं। वहीं एमएड प्रवेश परीक्षा पहली बार पीजी प्रवेश परीक्षा के साथ आयोजित की जा रही है। गढ़वाल विवि के पीजी प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि एमएड की प्रवेश परीक्षा विवि के तीनों परिसरों के साथ ही एमकेपीजी देहरादून में भी आयोजित की जाएगी।


बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए होंगी मुश्किलें
श्रीनगर। एक जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराना गढ़वाल विवि को काफी मुश्किल होगा। इस तिथि के लिए विवि को परीक्षा केंद्र नहीं मिल पा रहे हैं। 30 जून तक स्कूल ग्रीष्मकाल के अवकाश के तहत बंद हैं। विवि ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए 17 कालेजों को पत्र भेजे थे, जिनमें से 3 कालेज असहमति जता चुके हैं। आशंका जताई जा रही है, कि बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें