फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज के उद्घोष से गूंजा पानुवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

कालसी प्रखंड अंतर्गत पानुवा ग्राम पंचायत का चामड़ी खेड़ा रविवार को शिलगुर, बिजट और चूूड़ेश्वर महाराज के उद्घोष से गूंज उठा। सिमोग गांव स्थित मंदिर से तीनों देवताओं की पालकी एक दिन के प्रवास पर गांव पहुंची। लोगों ने देव पालकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने देव पालकी के ऊपर फूल और चावलों की बारिश की।
खेड़ा निवासी गेंदाराम के निमंत्रण पर देव पालकी एक दिन के प्रवास पर उनके गांव स्थित घर पहुंची। सुबह 11 बजे देव पालकी ने सिमोग स्थित मंदिर से चामड़ी खेड़ा के लिए प्रस्थान किया। इस बीच देव पालकी देसऊ, देऊ, कनबुआ, साहिया, बराड़ होते हुए चामड़ी गांव पहुंची। पालकी के साथ सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल रहे। इससे पहले साहिया बाजार में भी देव पालकी का भव्य स्वागत किया गया। रविवार शाम चार बजे देव पालकी चामड़ी गांव पहुंची। जहां गेंदाराम के परिवार वालों ने धूप दिखा देव पालकी को गृह प्रवेश कराया। रात भर जागकर ढोल-दमाऊ की थाप पर देव आराधना की गई। सोमवार की सुबह देव पालकी वापस सिमोग गांव के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर देव पुजारी प्रेम दत्त शर्मा, माड़ू राम शर्मा, जोत राम शर्मा, पुजारी माधो राम, कुंवर सिंह, नारायण दत्त शर्मा, देव माली दर्शन सिंह, रूपराम, वीरेंद्र सिंह, भीम सिंह चौहान, पानुवा के स्याणा पूरण सिंह राठौर, रण सिंह, खजान सिंह, बलवीर सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें