फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें मुन्हें बच्चों ने केनवास पर हुनर को उकेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

अराध्य के आर्ट्स एकेडमी की ओर से वीरभद्र बैराज स्थित किड्स जी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चार से 15 वर्ष तक के करीब 200 छात्र-छात्राओं प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एकेडमी की ओर से बच्चों को स्वच्छ भारत, पृथ्वी बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर चित्रकला प्रदर्शित करने के लिए दिया गया। छात्रों ने रंगों के माध्यम से उक्त विषयों को सलीके से केनवास पर उकेरा। इस दौरान बच्चों के हुनर की अभिभावकों ने सराहना की।
विज्ञापन

एकेडमी की संस्थापक किरन राणा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों का व्यक्तित्व व सामाजिक विकास होता है। इससे उनकी रचनाशीलता भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम कुछ दिन बाद घोषित किए जाएंगे और अव्वल आने वाले प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सीमा कोठारी, अंकित भट्ट, मुकेश केसवाल, स्वाति गोस्वामी, कृष्णा नेगी, प्रियंका चौहान, सुमन राणा, अंजू, विनीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें