फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध वातावरण को कचरा प्रबंधन है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

वीर शहीद केेसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में एनसीसी यूनिट की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत कचरा प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी डॉ. प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।
शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली डाकपत्थर बाजार, लखवाड़ कॉलोनी होते हुए वापस कॉलेज परिसर में पहुंच संपन्न हुई। प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने कैडेट्स को गंदगी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. आरएस गंगवार, डॉ. आरके सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. कामना लोहानी, डॉ. रोशन, डॉ. दीप्ति, डॉ. माधुरी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद बडोनी, डॉ. राजकुमारी, अंडर ऑफिसर अरविंद, सोमपाल, मनीष, सुमित, अनस, शेफाली, अनु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी कचरा प्रबंधन और स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकाली। गंगभेवा बावड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए कचरे का सही ढंग से निस्तारण जरूरी है। इस मौके पर मेजर एसके विश्नोई, जूनियर डिविजन अधिकारी विभा, सुभाष चंद्र मिश्रा, कुलदीप जोशी, ओमवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अनीता नेगी, हिमांशु वर्मा, आरसी गर्ग, पितांबर तोमर, प्रीती जैन, मनीष, बृजेश वर्मा, सुशीला, मोहन तोमर, आरएस राणा, मोहित, संजीव, महीपाल सिंह, आशीष रावत, रूप सिंह, फतेह सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें