फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके विरोध में धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ढालवाला में शराब का ठेका खोलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलित नागरिकों ने सरकार व आबकारी विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। गंगोत्री हाईवे स्थित धरनास्थल पर आयोजित सभा में पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि ढालवाला क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा शराब का ठेका खोला गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शराब ठेके के विरोध में सभी शिक्षण संस्थानों, धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संगठनों से सहयोग के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में सम्राट पंवार, अनिल बहुखंडी, कुंवर राणा, विनोद सकलानी, संदीप सुरियाल, पूरन पुंडीर, कुलदीप भंडारी, पारु भंडारी, सुषमा नौटियाल, पद्मा सेमवाल, अनु देवी, बुद्धि देवी, पार्वती देवी, चंद्रा उनियाल, बलदेव रावत, दिनेश सकलानी, वीरेंद्र उनियाल, बिजेंद्र राणा, पंचम पंवार, दिलवीर रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें