फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलो पॉलीथिन जब्त, 17 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पालिका की टीम ने मुख्य बाजार में कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर 10 किलो पॉलिथीन जब्त की। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर 17 लोगों के चालान काटे गए। कुल 2300 रुपये के राजस्व की वसूली की गई। अभियान के दौरान पालिका कर्मियों की कई दुकानदारों से नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र राय ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पॉलिथीन को पूर्ण रूप से बैन कर दिया गया है। लोगों से भी बाजार में पॉलिथीन लेकर न चलने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी यदि कोई पॉलिथीन का इस्तेमाल करता मिला तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में कर निरीक्षक मोहित पाठक, सचिन, रविकांत, सुनील, जगमोहन रावत, तारा मदान, सुरेंद्र, विनोद, राकेश, पिंकू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें