फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून तक बाजार में आएगा बेमौसमी मक्का

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिले में कृषि विभाग की पहल रंग लाने लगी है। विभाग की ओर से बंजर भूमि पर खेती कर बेमौसमी मक्का उगाकर किसानों के लिए खेती की गई है। अब मक्के पर फूल आने लगे हैं। अधिकारियों के अनुसार बेमौसमी मक्का जून माह तक बाजार में आ जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को बदलते मौसम चक्र में बदलते दौर की खेती के लिए विभाग की ओर से देवलीबगड़ में खुद खेती की गई। जिले के मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल की पहल पर यहां 12 साल से बंजर पड़ी खेती को उपजाऊ बनाया गया। अमूमन पहाड़ में मक्का सितंबर माह में होता है, लेकिन चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को यहां के उत्पाद मिलें, इस दृष्टि से बेमौसमी मक्का उगाने की पहल की गई। मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल ने बताया कि फरवरी, मार्च माह में बोए गए मक्के में अब फूल आने लगे हैं। जून माह में मक्का तैयार हो जाएगा। कहा कि बंजर होती खेती पर बेमौसमी फसलें उगाकर किसान आर्थिक रूप से सबल हो सकता है। देवलीबगड़ की पूर्व ग्राम प्रधान संजू देवी और जिला पंचायत लक्ष्मी जोशी आदि ने विभाग की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें