फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरसंचार की केबल बिछाने के लिए खोदी सड़क के किनारों पर हुए गड्ढों से स्थानीय लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली से बाजार तक जीओ कंपनी की ओर से दूरसंचार की केबल बिछाने के लिए सड़क खोदी लेकिन उसे दुरुस्त नहीं किया। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी पीएस खत्री, संजय डिमरी, राजेंद्र प्रसाद, अनिल डिमरी, बलवीर लाल आदि ने बताया कि कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर जीओ कंपनी ने दूरसंचार की केबल बिछाने के लिए सड़क किनारों को खोद दिया। सड़क किनारों पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरने से यहां कीचड़ फैल रही है। कहा कि कई बार एनएच के अधिकारियों और जीओ कंपनी के ठेकेदारों से सड़क को दुरुस्त करने की मांग की थी, लेकिन इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हो पा रही है। वहीं एनएच के सहायक अभियंता मुकेश कोहली ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर जीओ कंपनी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें