फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलों पर भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

शक्ति नहर पर बने पुलों पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड ट्रक और डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग पर लोगों ने यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि रोक के बावजूद शक्ति नहर पर बने पुलों से ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिससे पुलों को खतरा बना हुआ है। वर्ष 2001 में ओवरलोड भारी वाहनों के कारण ही पुल नंबर-1 ढह गया था। वर्ष 2006 में आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ भी पुलों को भारी वाहनों से खतरा बता चुके हैं बावजूद इन पुलों पर अवैध खनन से भरे भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रुक पा रही है। कहा पुलों के ढहने से कई गांवों का संपर्क आपस में कट सकता है। ऐसे में पुलों पर खनन से भरे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। उन्होंने पुलों की सुरक्षा के लिए इन पर गाडर लगाने की मांग की। नहर पर डाकपत्थर से लेकर ढालीपुर तक करीब आठ पुल हैं। जिनके रखरखाव का जिम्मा यूजेवीएनएल के पास है। ज्ञापन भेजने वालों में जोगिंदर सिंह, पंजाब सिंह, पासर, वतन चौधरी, साहिल, शेखर, संदीप, सुरेश, पलक, अर्जुन, नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें