ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। ओमकारानंद सरस्वती निलायम विद्यालय समिति मुनिकीरेती की ओर से आईसीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को मुनीकीरेती स्थित स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष डीके वार्ष्णेय, सचिव गुरुमल सुकुमार, प्रधानाचार्य देवाशीष दास ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य देवाशीष ने बताया विद्यालय में 12वीं कक्षा में कला संकाय की छात्रा सौम्या उनियाल और विज्ञान वर्ग की सृष्टि गुरेजा ने 94.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है। 10वीं में सलोनी छाबड़ा ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवा और नगर क्षेत्र में सातवां स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अर्चना गैरोला, नवीन गुरेजा, ज्योति गुरेजा, रवि तायल, मोनिका तायल, सुनील उनियाल, रेखा उनियाल, मोहनलाल रणाकोटी, रेखा रणाकोटी आदि मौजूद थे।