फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका टीम ने 55 किलो पॉलिथीन की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

नगर पालिका विकासनगर ने बुधवार को मुख्य बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान की भनक लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने दुकानदार, रेहड़ी और ठेली लगाने वालों से 55 किलो पॉलिथीन जब्त की। इस दौरान दुकानदारों और पालिका कर्मियों की नोक-झोंक भी हुई। कुल 4900 रुपये के जुर्माने की वसूली की गई।
विज्ञापन

बुधार को स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह राय के नेतृत्व में टीम ने पहाड़ी गली से लेकर डाकपत्थर तिराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों और पालिका कर्मचारियों की बीच जमकर नोक-झोंक भी हुई। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अब शहर में पॉलिथीन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम ने दुकानदारों को पॉलिथीन, थर्माकाल से बने दोनों पत्तलों का प्रयोग करने पर जुर्माने की कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान की भनक लगते ही दुकानदार पॉलीथिन और थर्माकॉल से बने सामान को छिपाने पर जुट गए। स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। टीम में कर निरीक्षक मोहित पाठक, जगमोहन सिंह रावत, सचिन, रविकांत, सुनील, मदन, तारा, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें