फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मिलने वाली योजनाओं को खत्म कर रही भाजपा: अनुग्रह नारायण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। थराली उपचुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने ब्लाक के ल्वाणी गांव में जनसभा की। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबोें की योजनाएं बंद की हैं।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा ने रसोई गैस के दाम दोगुने कर दिए हैं। बीपीएल को बंद कर दिया है। यही नहीं गरीबों को मिलने वाला राशन बंद हो गया है। जीएसटी और नोटबंदी ने उत्तराखंड प्रदेश की कमर तोड़ दी है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार को भाजपा नहीं बल्कि खनन और शराब माफिया चला रहे हैं। थराली चुुनाव प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे। कहा कि थराली में भाजपा और आरएसएस के प्रदेश भर के कार्यकर्ता पहुंच कर झूठ और प्रपंच की राजनीति कर रहे हैं। 28 मई को मतदाता मतदान के रूप में जवाब देंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा में भाजपा के विधायक 25 साल तक रहे, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। यहां यह लड़ाई अब 25 साल बनाम 5 साल हो गई है। जनसभा को युवा कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, डा. जीतराम, महावीर बिष्ट, इंद्र सिंह राणा, प्रमुख उर्मिला बिष्ट, डीडी कुनियाल, सुशील रावत, हीरा रूपकुंडी, पुष्पा नेगी, आशा घुनियाल, नारायण सिंह, हीरा राम और खिलाफ सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें