फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर(बरोटीवाला) स्थित शराब के ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पर महिलाओं ने सोमवार को तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग के समर्थन में तहसीलदार प्रकाश शाह के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग ने माफिया से सांठ-गांठ कर अवैध रूप से लक्ष्मीपुर में ठेका को खुलवाया है। शराब की दुकान के लिए बरोटीवाला का चयन किया गया है, लेकिन जिस पर वर्तमान में ठेका खोला गया है। वह जगह लक्ष्मीपुर में आती है। ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पर कई दिन से ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। ठेके से 100 मीटर की दूरी पर दो स्कूल भी हैं। आबादी क्षेत्र के बीच में ठेका खुलने से महिलाओं और बच्चों का सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व प्रधान जामन खाता शीला राठौर, गुरमेल सिंह राठौर, रोशनी देवी, सपना पुन, रोशनी गुलेरिया, शांति रावत, शारदा, शिक्षा, गुड्डी देवी, पुष्पा देवी, मधु थापा, सुमित्रा, भारती राना, पूजा राना, सरिता थापा, शालिनी थापा, सविता, कांता गुरुंग, शिंपी पुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें