फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर प्रसाद बरमोला बने छात्र प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी में छात्र संसद का गठन किया गया। इस मौके पर संसद के प्रधानमंत्री, कन्या भारती प्रमुख, सेनापति, संसदीय कार्यमंत्री, छात्र न्यायाधीश और छात्रा न्यायाधीश के पदों पर चुनाव संपन्न कराए गए। छात्र संसद के प्रमुख चुनाव आयुक्त रामगोपाल रतूड़ी की देखरेख में छात्र संसद के चुनाव विधिवत संपन्न कराए गए। विद्यालय की प्रत्येक कक्षा से तीन छात्र- छात्राओं को चयनित कर कुल 67 छात्र सांसदों का चयन किया गया।
विज्ञापन

साक्षात्कार, भाषण व मतदान के आधार पर सोमेश्वर प्रसाद बरमोला को प्रधान मंत्री, ऋषिता उनियाल को कन्या भारती प्रमुख, फैजान अली सेनापति, दीपक सेमवाल न्यायाधीश, शिल्पी कोठारी छात्रा न्यायाधीश, अभिषेक प्रजापति संसदीय कार्यमंत्री चुने गए। शपथ ग्रहण समारोह में सभी विजयी प्रत्याशियों व छात्र सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे, गिरीश पांडे, गिरीश मिश्रा, नंदकिशोर भट्ट, अनिल भंडारी, सतीश चौहान, कर्णपाल सिंह, सुनील बलोनी, नरेंद्र खुराना, मनोज पंत, विनय सेमवाल, संगीता भंडारी, आरती बडोनी, मनोरमा शर्मा, रीना गुप्ता, मीनाक्षी उनियाल, रश्मि भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें