फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

तेज आंधी के बीच पछवादून के 40 से अधिक गांवों की गुल हुई बत्ती 18 घंटे बाद सोमवार की सुबह 11 बजे बहाल हो गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे क्षेत्र में चले तेज आंधी के बीच कई जगहों पर बिजली पोल धराशाई हो गए थे। जिससे डाकपत्थर, पुल नंबर-1, जीवनगढ़, मेहूंवाला, अंबाड़ी, बाड़वाला, कटापत्थर, बिन्हार, बाबूगढ़, एटनबाग, हरबर्टपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति भी चरमरा गई थी। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा चुका है। जल संस्थान के एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कई इलाकों में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रही, लेकिन देर शाम तक सभी जगहों पर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें