फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर माख्टी पोखरी के वार्षिकोत्सव में सोमवार को नाच-गाने की धूम रही। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गान की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने के लिए संकल्पबद्ध है। सभी को एक समान शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसके लिए सभी स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को लागू किया गया है। कहा ग्रामीण अंचलों में पेयजल व्यवस्था को भी सुधारना सरकार की प्राथमिकता में है। इससे पूर्व छात्रों ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गान की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने हिमाचली, जौनसारी और गढ़वाली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से स्कूल की चहारदिवारी कराने के साथ ही सुलभ शौचालय निर्माण, खोपटी मरलोऊ मोटर मार्ग और अछेड़पुल से मटियावा तक मोटर मार्ग के विस्तारीकरण की मांग की। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरदेव सिंह चौहान, मधु चौहान, प्रताप रावत, अर्जुन सिंह, ब्लॉक प्रमुख कालसी रणवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, विक्रम, चतर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें