फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बढ़ा रहा गुरुद्वारा प्रबंधन की मुसीबत-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में इन दिनों दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ने से पैदल ट्रैक से बर्फ हटाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। सेना के जवान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ही बर्फ हटाने का काम कर पा रहे हैं। यहां अभी भी पैदल ट्रैक पर दो किलोमीटर तक बर्फ फैली हुई है।
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा की तैयारियों में मौसम रोड़ा अटका रहा है। अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक तीन किलोमीटर पैदल ट्रैक बर्फ से ढका हुआ था। इसमें करीब एक किलोमीटर तक बर्फ 416 इंजीनियरिंग कोर के जवानों द्वारा हटा दी गई है, लेकिन क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी होने से बर्फ हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। सुबह चटख धूप खिलने से सेना के जवान बर्फ हटाने में जुट रहे हैं। करीब पांच घंटे ही बर्फ हटाने का कार्य हो पा रहा है। बर्फबारी से हेमकुंड में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है, लेकिन सेना के जवान विपरीत परिस्थितियों में भी बर्फ हटाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि हेमकुंड धाम और पैदल ट्रैक पर करीब चार फीट बर्फ जमीं हुई है। हेमकुंड से अटलाकुड़ी (तीन किलोमीटर) तक बर्फ को काटकर तीर्थयात्रियों के लिए आने-जाने का रास्ता बनाया जा रहा है। हेमकुंड सरोवर भी अभी बर्फ में जमा हुआ है। गुरुद्वारा समिति मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रही है। मौसम ने साथ दिया तो पंजाब प्रांत के कार सेवकों को भी यात्रा तैयारियों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें