ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ट्रेडिशनल शोती काई कराटे एसोसिएशन की ओर से रविवार को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का सभा अध्यक्ष नवल कपूर व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के सात से आठ आयु वर्ग में हर्षित प्रथम, दक्षियाणी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आठ से 10 आयु वर्ग में नुपूर प्रथम, प्राची द्वितीय और हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
11 से 12 आयु वर्ग में मेघा ने प्रथम, शिवानी द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान प्राप्त किया। 13 से 14 आयु वर्ग में मैथिली ने प्रथम, मानसी द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में पांच से सात आयु वर्ग में दिगयांत ने प्रथम, सूर्या ने द्वितीय और प्रद्युम्न ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ से 10 आयु वर्ग में दिवांशु ने पहला, देवाशीश ने दूसरा और अंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 11 से 12 आयु वर्ग में वरुण ने पहला, मानस ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
13 से 14 आयु वर्ग में श्रीयांश प्रथम, सुजल द्वितीय, राहुल तृतीय स्थान पर रहे। काता के बालिका वर्ग में श्यामला प्रथम, अंशिका द्वितीय और हर्षिता तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में ऋषभ प्रथम और जयराज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कुमितो के बालक वर्ग में चैतन्य प्रथम, आदित्य द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर हरीश तिवाड़ी, डॉ. राजे नेगी, ललित मोहन मिश्रा, सुनील थपलियाल, सूर्यप्रकाश बहुगणा, दीपक धमीजा, चिराग धमीजा, वरदान वर्मा, मोहन राणा आदि मौजूद थे।