फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे वायर पर करंट से मौत के मामले में निगम ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के देवसारी में करंट से हुई कुंवर राम की मौत के मामले में ऊर्जा निगम ने कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है। जांच कर रहे एसडीओ मुकेश ने शनिवार को घटनास्थल का जायजा लिया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को त्वरित 20 हजार की आर्थिक मदद दी गई है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मृतक कुंवर राम का अंतिम संस्कार शनिवार को पिंडर नदी के किनारे कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात्रि को देवसारी गांव के कुंवर राम की खंभे से लटक रहे स्टे वायर पर दौड़ रहे करंट से मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रहे टीम के अधिकारी एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने सीएम को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक कुंवर राम के आश्रित को ऊर्जा निगम में स्थायी रोजगार देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें