फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग और जाम के मसले सुलझाने का अनुरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस की ओर से आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में नशाखोरी, खनन सामग्री ले जाने वाले डंपर चालकों, ध्वनि प्रदूषण, पार्किंग, जाम, और पुलिस के व्यवहार की शिकायत प्रमुखता से उठी।
विज्ञापन

शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों की ओर से आए प्रतिनिधियों ने समस्याएं बताने के साथ ही सुझाव दिए। बिड़ला परिसर के शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. आरएस नेगी ने बताया कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकेश से कौड़ियाला तक रीवर राफ्टिंग कैंप संचालित हो रहे हैं। राफ्टिंग करने वाले व कराने वाले यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं, जिससे जाम की समस्या होती है। मुनि की रेती से शिवपुरी पहुंचने में तीन घंटे लग रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी ने कहा कि पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें, लेकिन अपने व्यवहार को ठीक रखे। उन्होंने विगत दिवस की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक दुपहिया चालक से लिफ्ट लेकर आ रहे एक व्यक्ति के साथ पुलिस अधिकारी ने अभद्रता की। अपर महानिदेशक ने समस्या सुनने के बाद पुलिस कर्मियों से अपराधियों और आम जनता में फर्क महसूस करने की अपील की। कहा कि अपराधियों के लिए कठोर बने, लेकिन आम जनता के साथ मृदु व्यवहार करें। उन्होंने माना कि डंपर चालक गलत तरीके से वाहन चलाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस मौके पर एसएसपी जेआर जोशी, डा. एमएस पंवार, व्यापार सभा श्रीकोट के महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, बीएन अंथवाल व रवींद्र सिलवाल ने सुझाव दिए। संचालन एसआई जितेंद्र चौहान न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें