ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
जौनसार बावर के आश्रम पद्धति विद्यालयों का उच्चीकरण करने और सीबीएसई से संबद्ध करने की मांग पर ग्रामीणों ने एसडीएम बीके तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जौनसार बावर के चकराता (लांगापोखरी), लाखामंडल, त्यूनी और कालसी में चार आश्रम पद्धति विद्यालय हैं। जिनमें गरीब वर्ग के छात्र पढ़ते हैं, लेकिन चारों स्कूलों में हाईस्कूल तक ही पढ़ाई होती है। स्कूल के उच्चीकरण के न होने से ज्यादातर छात्र हाईस्कूल के बाद ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। कहा स्कूलों के उच्चीकरण होने से छात्रों को इंटर तक की पढ़ाई करने में सहूलियत होगी। कहा छात्रों को घर के पास ही अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। ज्ञापन भेजने वालों में इंद्र सिंह नेगी, केशर सिंह चौहान, अर्जुन दत्त जोशी, परम सिंह, आनंद सिंह, संदीप, अमित, चमन सिंह, राजेंद्र राणा, सतीश, मनमोहन सिंह, हरि सिंह, नागेंद्र सिंह, जसवीर आदि शामिल रहे।