फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों ने किया प्रबंधक का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

स्टेट बैंक में किसान क्रेडिट कॉर्ड न बनने पर काश्तकारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शाखा प्रबंधक सुरेश चंद का घेराव कर जमकर हंगामा किया। प्रबंधक के आश्वासन पर काश्तकार शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को काश्तकारों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह चौहान के नेतृत्व में बैंक प्रबंधक का घेराव किया। कहा कर्मचारियों की उदासीनता काश्तकारों पर भारी पड़ रही है। वर्तमान में अदरक का बीज बोने के लिए काश्तकारों को ऋण की जरूरत है। इसके लिए काश्तकार लंबे समय से किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। पास बुक में एंट्री भी नहीं की जा रही है। कहा यदि जल्द ही बैंक से क्रेडिट जारी होने शुरू नहीं हुए तो काश्तकारों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रबंधक सुरेश चंद ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते दिक्कतें हो रही हैं। जल्द ही किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। घेराव करने वालों में आनंद सिंह, अर्जुन सिंह, प्रीतम, सुभाष, जनक सिंह चौहान, कुंदन सिंह, गंभीर राय, अनिल शर्मा, सतपाल राय, सुभाष, प्रीतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें