फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने किया चारधाम बीटीसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड (बीटीसी) का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम को परिसर में मौजूदा व्यवस्थागत खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के फोटोमीट्रिक पंजीकरण संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के सहायक अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण को रोडवेज बस अड्डा परिसर में यात्री विश्राम शेड के विस्तारीकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने परिसर में लगे स्टैंडपोस्टों पर टोटियों की व्यवस्था ठीक करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने निगम प्रशासन को प्रतीक्षालयों में खराब पड़े पंखों को जल्द दुरुस्त कराने को भी कहा, जिससे यात्रियों को ग्रीष्मकाल में परेशान नहीं होना पड़े। इस मौके पर नगर पालिका की पूर्व सभासद कविता शाह, भगवती प्रसाद रतूड़ी, गंगा रांगड़, शांति प्रसाद सेमवाल ,भानु रांगड़, राजकुमारी पंत, उमेश पुंडीर, कमला पोखरियाल , मनोज ध्यानी, राजपाल ठाकुर, रुकमणी रौतेला, चेतन शर्मा, अनंतराम भट्ट, रोशनी खरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें