फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गौहरीमाफी के ग्रामीणों ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन के खिलाफ धरना दिया देते हुए प्रदर्शन किया। शुक्रवार को मोर्चा के अध्यक्ष संजय पोखरियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राचीन सत्य नारायण मंदिर के समीप टाइगर रिजर्व वन चौकी पर एकत्रित हुए। इस मौके पर संजय पोखरियाल ने आरोप लगाया कि गौहरीमाफी, रायवाला, खांडगांव, प्रतीतनगर, नेपाली फार्म, वैदिकनगर, साहबनगर आदि क्षेत्रों में गुलदार द्वारा ग्रामीणों को निवाला बनाया जा रहा है, मगर विभाग द्वारा आमदखोर गुलदार की पहचान नहीं जा रही है। आरोप है कि विभाग हर वारदात के बाद हाथियों से वन क्षेत्र में कांबिंग की बात करता है। पिंजरे व कैमरा ट्रैप लगाने के नाम पर हर बार सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है, मगर नतीजा कुछ नहीं निकलता। लिहाजा क्षेत्रवासी दहशत में हैं, और क्षेत्र में गुलदार के हमले लगातार जारी हैं।
विज्ञापन

बताया कि गौहरीमाफी क्षेत्र में गुलदार द्वारा ग्रामीणों के पालतू जानवरों का शिकार किया जा रहा है, मगर विभाग ने अब तक किसी भी पीड़ित परिवार को मुआवजा तक नहीं दिया है। उन्होंने पार्क प्रशासन से रेंज अधिकारी के शीघ्र तबादले की मांग की है। चेताया कि ऐसा नहीं किया गया तो ग्रामीण प्रमुख वन संरक्षक का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों में राधा देवी, कमला देवी, अन्नपूर्णा देवी, सावित्री, विमला नौटियाल, भवानी कंडियाल, नारायण सिंह, सूरत सिंह, धनीराम, रामवीर बगियाल, सुरेश सेमवाल, देवानंद उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें