फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया का सपना पूरा करने को आगे आएं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बृहस्पतिवार को तकनीकी महोत्सव सृजन-2018 का शुभारंभ हो गया। महोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जीवन को आनंदमय बनाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश हैं। प्रधानमंत्री ने 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर न्यू इंडिया का सपना देखा है। जिसमें सभी के पास घर, बिजली की सुविधा होगी। कहा इस सपने को पूरा करने के लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने ऐसे आविष्कारों पर जोर दिया जो काश्तकारों की मदद कर सकें। उन्होंने संस्थान से एक गांव को गोद लेने की अपील की।
विज्ञापन

महोत्सव में विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने 83 से अधिक तकनीकी प्रजोक्टस और वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन किया। आईआईटी रुड़की के सिविल विभाग के प्रोफेसर विशेषज्ञ और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. पीके गर्ग, मेकेनिकल के विभाग अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार, इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रोफेसर डॉ. सत्यपी श्रीवास्तव, आईआईटी रुड़की के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर विशेषज्ञ डॉ. दुर्गा तोषनीवाल, क्यूएच टेलब्रोसे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मानव संसाधन प्रबंधक आशीष गौर, डिक्सॉन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के मानव संसाधन प्रबंधक विनित सिरोही ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन एलडी सिंघल, वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, सचिव रजत सिंघल, निदेशक डॉ. दिनेश कुमार राव, संयुक्त निदेशक पंकज चौधरी, रजिस्ट्रार डॉ. विशांत कुमार, डॉ. संदीप चौधरी, मनोज चौधरी, किशोर भट्ट, डॉ. संजीव गिल, पुनीत कुमार, लाखन सिंह, मनीष शर्मा, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें