फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून, हरिद्वार के बजाय चमोली जिले में मांगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले की नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डा. तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाएगी। चारधाम यात्रा पड़ावों के साथ ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी।
विज्ञापन

नवनियुक्त सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि गृह जनपद की सेवा के लिए उन्होंने निदेशालय से चमोली में स्वयं तैनाती मांगी है। इससे पूर्व डा. बहुगुणा स्वास्थ्य विभाग में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर देहरादून में कार्यरत थीं। डा. बहुगुणा का कहना है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि जिले में हिमाचल प्रदेश की स्थानांतरण नीति की तर्ज पर चिकित्सक, एएनएम और फार्मेसिस्टों के स्थानांतरण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें