श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर और केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर ने अपने-अपने मैच जीते।
बृहस्पतिवार को पहला मैच अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग व रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्रप्रयाग ने 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान में 50 रन बनाए। रुद्रप्रयाग के बल्लेबाज श्रीनगर के आगे टिक नहीं पाए। श्रीनगर के श्रीकांत ने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। आदित्य व शशांक ने 2-2 विकेट लिए। श्रीनगर के बल्लेबाज शशांक व विनायक ने ताबड़तोड़ बेटिंग करते हुए मात्र 3.4 ओवर में ही लक्ष्य को छू लिया। श्रीनगर ने 9 विकेट से मैच जीता। शशांक ने 11 गेंदों में 25 और विनायक ने 13 गेंदों में 27 रन ठोके। दूसरा मैच जीआईसी दिखोल्यूं (डुंगरीपंत) व केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर के बीच खेला गया। दिखोल्यूं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 55 रन बनाए। केंद्रीय विद्यालय के गेंदबाज पंकज व प्रशांत ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में केंद्रीय विद्यालय ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकित ने 12 गेेंदों पर 16 रन बनाए। जबकि कृष्णा रावत ने 14 रन देकर 3 विकेट झटके। इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी प्रदीप मल्ल, सह प्रभारी राकेश सेमवाल, कुलवीर उनियाल, कुलदीप रावत, प्रदीप व कृपाल सिंह पटवाल आदि मौजूद थे।