फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनाने के लिए नहीं काटने होंगे देहरादून के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहरवासियों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटने होंगे। पासपोर्ट बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं शहर में ही पूरी की जाएंगी। इसके लिए विदेश मंत्रालय शहर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने जा रहा है। 17 मई से सेवा केंद्र में पासपोर्ट बनाए जाने प्रक्रिया शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुभारंभ के लिए समय मांगा है। अधिकारी को ओर से स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को पत्र भेजा गया है। पत्र में विदेश मंत्रालय के श्रीनगर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा खोलने जाने की बात लिखी गई। वहीं श्रीनगर पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सुविधा केंद्र के लिए कक्ष तैयार कर लिया गया है। स17 मई से पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें