फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुखरी दिखाकर ट्रक चालक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर को कार सवार तीन बदमाशों ने दिखाकर बाड़वाला स्थित नोरो पुल के पास एक ट्रक चालक से सात हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। उन्होंने चालक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार की तड़के सुबह चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियों को बाड़वाला तिराहे के पास से धर दबोचा। उनके खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद कार को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महमूद पुत्र जरीफ निवासी ग्राम टोडरपुर थाना सदर यमुनानगर हरियाणा ने बताया कि मंगलवार की रात को वह ट्रक से चिकन की सप्लाई कर नौगांव उत्तरकाशी से वापस लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे नोरो पुल बाड़वाला के पास तीन कार सवार बदमाशों ने उसके वाहन के आगे कार को खड़ा कर दिया। चारों बदमाशों ने कार से नीचे उतरने के बाद खुखरी की नोंक पर ट्रक चालक से सात हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी। बाड़वाला तिराहे के पास बुधवार की सुबह 5:45 चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस ने तीनों आरोपी को कार समेत धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया। आरोपियों की पहचान योगेश चौहान पुत्र जगत सिंह चौहान, राहुल राय पुत्र नैन सिंह निवासी दिनकर विहार थाना विकासनगर, विक्रम सिंह चौहान उर्फ विक्की पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम उत्पाल्टा सहिया के रूप में हुई। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से योगेश चौहान पूर्व में भी लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें