फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में एक और हेमकुंड में डेढ़ फीट ताजी बर्फ जमीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में मंगलवार को दिनभर बर्फबारी का सिलसिला जारी रही। धाम में करीब एक फीट बर्फ जम गई है। हनुमान चट्टी तक बर्फबारी होने से यात्रा वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी करीब डेढ़ फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। यहां यात्रा तैयारियां शुरू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

धाम में मंगलवार तड़के से ही बर्फबारी शुरू होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ठंड से बचने के लिए तीर्थयात्री अपने कमरों में ही दुबके रहे, जबकि गंतव्य को लौटने वाले तीर्थयात्री वाहनों में बैठकर ही बदरीनाथ हाईवे के सुचारु होने का इंतजार करते रहे। धाम में अभी भी करीब 80 वाहन अपने गंतव्य को जाने के लिए हाईवे पर लाइन लगाकर खड़े हैं। बदरीनाथ के थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे फिसलनभरा हो गया है, जिससे वाहनों के रपटने का डर बना हुआ है। कंचन गंगा, रड़ांग बैंड और हनुमान चट्टी में भी हाईवे पर बर्फ जम गई है, ऐसे में यात्रा वाहनों को रोक दिया गया है। बुधवार को मौसम सामान्य होने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य को जाने दिया जाएगा। वहीं, औली, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी सहित नीती घाटी के गांवों में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें