फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज बलवीर ने प्रदेश सचिव से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता बलवीर घुनियाल ने भाजपा प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। जारी एक बयान में घुनियाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा मेल कर दिया है। साथ ही 10 को नामांकन करने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा का टिकट मुन्नी देवी शाह को दिए जाने के बाद बलवीर घुनियाल की नाराजगी जाहिर की। बलवीर ने कहा कि वर्ष 2007, 2012 और 2017 में विधानसभा से टिकट की दावेदारी की, लेकिन पार्टी ने भविष्य में टिकट देने की बात कही। लेकिन इस बार भी पार्टी ने दरकिनार किया है। घुनियाल ने कहा कि 10 मई को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे। बलवीर घुनियाल ने वर्ष 2017 के विस चुनाव में भी टिकट नहीं मिलने पर बगावत की थी। हालांकि बाद में केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के बड़े नेताओं को समझाने के बाद वे मान गए। उन्हें तब संगठन में प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया था, लेकिन इस बार उपचुनावों में टिकट नहीं मिलने से नाराज बलवीर ने प्रदेश सचिव से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें