फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेल्स ऑफ गंगा सीरिलय के दृश्य देवप्रयाग में हुए शूट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। गंगोत्री से गंगासागर तक स्थित प्रसिद्ध तीर्थों, संस्थाओं व व्यक्तियों पर आधारित टीवी सीरियल ‘ट्रेल्स ऑफ गंगा’ सीरियल के कुछ दृश्य संगम स्थल सहित शहर में शूट किए गए। गंगा पर आधारित इस सीरियल में उत्तराखंड के गंगोत्री, उत्तरकाशी, देवप्रयाग, हरिद्वार के अलावा सभी प्रयागों की संस्कृति, प्रसिद्ध संस्थाओं व व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। साथ हीं गंगा का भौतिक स्वरूप व जलीय जीवों की स्थिति भी सीरियल में दिखेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ‘ट्रेल्स ऑफ गंगा’ के कुछ दृश्य संगम स्थल सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी फिल्माए गए। युवा फिल्मकार अभय सिंह के निर्देशन में बन रहे इस सीरियल में क्रांति प्रकाश झा एंकर की भूमिका में हैं। स्टार भारत पर दिखाए जा रहे ‘रामदेव एक संघर्ष’ सीरियल में क्रांति रामदेव की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। निर्देशक अभय सिंह ने बताया कि 24 एपिसोड के इस सीरियल के 8 एपिसोड उत्तराखंड में शूट किए जाएंगे। सीरियल के एंकर चर्चित अभिनेता क्रांतिप्रकाश झा कहते हैं, कि गंगा व संतों के प्रति उनके मन में गहरी आस्था रही है। बिहार के बेगुसराय से मुंबई तक का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा। बाबा रामदेव एक संघर्ष, सीरियल में बाबा रामदेव की भूमिका को चुनौती पूर्ण बताते हुए क्रांतिप्रकाश कहते हैं, कि उन्हें इसमें दूसरी बार हुए स्क्रीन टेस्ट के बाद मुख्य भूमिका के लिए चुना गया। इसके लिए पतंजलि आश्रम हरिद्वार में रहकर उन्होंने योग सीखा व स्वामी रामदेव की दिनचर्या को नजदीक से भी देखा। लोगों को प्रेरणा देने वाले सीरियलों में काम करने के इच्छुक क्रांतिप्रकाश जल्द ही भारतीय हॉकी कोच हरेंद्र सिंह पर आधारित सीरियल में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। टीम की ओर से यहां देवप्रयाग तीर्थ के प्रमुख स्थलों सहित नक्षत्र वेधशाला में संग्रहित दुर्लभ धरोहरों को भी कैमरे में कैद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें