कीर्तिनगर। राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए दूसरी बार चयनित हुई, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर की छात्रा रवीना फोंदणी को सम्मानित किया गया। रवीना की इस उपलब्धि में मार्गदर्शन रहे शिक्षक संजयपाल बिष्ट का भी सम्मान किया गया।
मंगलवार को जीआईसी कीर्तिनगर में आयोजित सम्मान समारोह में रवीना को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य अवधेशमणी लाल ने कहा कि अन्य छात्रों को भी रवीना से प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि छात्रा की उपलब्धि में विज्ञान शिक्षक संजयपाल बिष्ट का भी महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं नवंबर 2017 में संपन्न एनएमएमएस परीक्षा में विद्यालय की छात्रा अभिलाषा भट्ट का भी चयन होने पर बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन पीआर सेमवाल ने किया।