फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुधारने को सामूहिक प्रयास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में यातायात और सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को डीआईजी पुष्पक ज्योति ने होटल व्यवसायियों, व्यापारियों, गणमान्य लोगों और कई विभागों के अफसरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने लोगों और अफसरों से सीजन के दौरान व्यवस्था दुरुस्त करने को सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे।
सोमवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में डीआईजी पुष्पक ज्योति, देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती और एसपी यातायात ने लोगों और अफसरों से सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने, पार्किंग, स्वच्छता, यातायात नियमों का पालन कराने आदि कई मुख्य मुद्दों पर मंथन किया।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता एलएस नेगी ने बताया कि मसूरी मार्ग पर किंग क्रेग में पार्किंग निर्माणाधीन है, जिसमें 212 वाहनों को खड़ा किया जा सकता है। एमडीडीए के सहायक अभियंता एसएस रावत ने बताया कि नगर पालिका के समीप टाउन हाल में निर्माणाधीन पार्किंग में 250 वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था होगी। वक्फ बोर्ड मसूरी समिति के सचिव नफीस कुरैशी ने टिहरी बाईपास पर वक्फ बोर्ड की 60 बीघा जमीन पर वैकल्पिक पार्किंग बनाने का सुझाव दिया।
ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मालरोड के समतलीकरण करने व देहरादून मार्ग पर जगह जगह सड़क किनारे बैठे कारपेट, दरी, खिलौने वालों को हटाने, होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने मसूरी देहरादून मार्ग पर शिवमंदिर पर आरटीओ व पुलिस चेक पोस्टों और कोलूखेत में नगर पालिका के इको टैक्स तीनों को एक साथ संचालित किए जाने किये जाने का सुझाव दिया।
डीआईजी पुष्पक ज्योति ने अफसरों को सीजन के दौरान अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, होटलों, चौकियों पर फर्स्ट एड की व्यवस्था कराने, होटलों में पार्किंग व्यवस्था कराने, सभी दुकानों और होटलों में डस्टबिन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लंढौर स्थित सर्वे मैदान में वैकल्पिक पार्किंग हो सके, जिसके लिए केंद्र सरकार व संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है। इस मौके पर एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह, सीओ राजकिशोर फरसवाण, एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, कोतवाल भावना कैंथोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, आरएन माथुर, एसओ राजपुर अजय उनियाल, जगजीत कुकरेजा, अजय उनियाल, अनंतपाल सिंह, पालिका ईओ एमएल शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.....................
मसूरी में भुगता जा सकेगा चालान
बैठक में स्थानीय निवासी प्रेम सिंह और अनिता सक्सेना ने सीपीयू और पुलिस द्वारा काटे गए चालानों को मसूरी में भुगतान करने की व्यवस्था करने का सुझाव रखा। जिस पर एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह ने मसूरी कोतवाल में एक समनकर्ता की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यहां चालान के भुगतान की व्यवस्था होने से लोगों को देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें