फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणीघाट पर वाहन पार्क करने से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में त्रिवेणीघाट पर पार्किंग होने के बावजूद घाट रोड के किनारे वाहनों को पार्क करना लगातार जारी है। अनाधिकृत तौर पर सड़क किनारे वाहनों को खड़े करने वाले चालकों को न तो नो- पार्किंग के बोर्ड नजर आते हैं और न ही उन्हें रोकने रोटने वाले ही जिम्मेदार नजर आते हैं। त्रिवेणीघाट पर दिन भर पर्यटकों व स्थानीय श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। क्षेत्र में शाम को सांध्यकालीन आरती के समय भी सड़क पूरी तरह से वाहनों से पैक नजर आती है। सड़क के दोनों ओर दुपहिया वाहन खड़े होने व अतिक्रमण के कारण आने वाले श्रद्धालुओं का जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित तौर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है, साथ ही चस्पा चालान भी काटे जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में जल्द तेजी लाई जाएगी, जिससे लोगों को अतिक्रमण के कारण परेशान नहीं होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें